जोहानिसबर्ग, अप्रैल 21 -- भारतीय महिला टीम बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत की राह पर लौटकर श्रृंखला में अपनी दावेदारी बरकरार रखना चाहेगी और इसके लिए उसे उप कप्तान स्मृति मंधाना और सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 से आगे है और तीसरे मैच को जीतकर श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाना चाहेगी। टीम की सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज स्मृति शुरुआती दो मैच में 13 और 12 रन ही बना पाई हैं। भारतीय टीम इन मुकाबलों में 157 और 147 रन ही बना सकी जिन्हें मेजबान टीम ने आसानी से जीत लिया। टीम के लिए दीप्ति की फॉर्म अधिक चिंता का विषय है। पहले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद एक रन बनाया जबकि दूसरे मैच में छठे नंबर पर ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.