दक्षिण अफ्रीका की बंद खदान में मृत मिले 14 खनिक
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- दक्षिण अफ्रीका की एक बंद पड़ी खदान में 14 श्रमिकों के शव पाए गए व कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अन्यों की तलाश जारी है।ये खनिक जोहानिसबर्ग से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रस्टेनबर्ग शहर के पास एक खदान में मृत पाए गए। दक्षिण अफ्रीका में छोटे स्तर पर काम करने वाले ऐसे हजारों खनिक हैं जो सोने और प्लेटिनम की उन खदानों में गैर-कानूनी तौर पर काम करते हैं, जिनका इस्तेमाल अब खनन कंपनियां नहीं करती हैं। ये अवैध खनिक अक्सर बिना उचित सुरक्षा उपकरणों के काम करते हैं और कभी-कभी बचे हुए भंडार की तलाश में हफ्तों तक जमीन के नीचे रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका में अवैध खनन आपराधिक गिरोह से जुड़ा है। रस्टेनबर्ग दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खनन का एक मुख्य केंद्र है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटिनम भंडार मौजूद है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.