धनबाद, मई 18 -- कतरास सिनेमा रोड स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। दूसरे दिन मंदिर के पुजारी प्रदूत गोस्वामी, सपन चटर्जी व सौरभ चटर्जी ने मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रात्रि में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया। मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। मौके पर अध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ माणिक दा, महासचिव जयंतो बोस, कोषाध्यक्ष विक्टर चंद, दीप नारायण भट्टाचार्य, पप्पू होर, प्रफुल्ल घोषाल, सोमेन पाल, संदीप तपादार, मोहन सरकार, लालू, बबलू बनर्जी, सूर्यदेव मिश्रा, टुनटुन गुप्ता, विनय पासवान, मुकेश झा, श्याम किशोर कल्लू आदि मौजूद थे। यह भी प...