दक्षिणी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार व्यक्ति घायल
जहानाबाद, मई 31 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड के दक्षिणी गांव के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, नालंदा निवासी प्रिंस कुमार एवं अरवल निवासी जितेंद्र कुमार एक बाइक पर सवार होकर राजगीर से अरवल जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार वसीम अकबर और सैफ जहानाबाद से काजीसराय की ओर जा रहे थे। दक्षिणी गांव के पास दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.