कटिहार, जून 9 -- मनिहारी नि स दक्षिणी कांटाकोश पैक्स में कार्यकारिणी को लेकर हुई विवाद को मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष ललन यादव के नेतृत्व में आपसी समझौता के तहत मंगलवार को समाप्त कर लिया गया है। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि दो माह पूर्व दक्षिणी कांटाकोश पैक्स का चुनाव हुआ था। चुनाव के बाद नये पैक्स अध्यक्ष हीरालाल चौधरी निर्वाचित हुए थे। नये पैक्स अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी सदस्यो के विवाद के कारण पैक्स का कार्य बाधित हो रहा था। दक्षिणी कांटाकोश पैक्स अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यो के साथ बैठक कर आपसी समझौता करा दिया गया है। आपसी समझौता के बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की बैठक कर कई निर्णय लिये गये। यह भी पढ़ें- मनिहारी मे व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्विरोध होने की आशंका प्रबल मौके पर पैक्स अध्यक्ष हीरालाल चौधरी , सचिव प्रियंका कुमारी ,पूर्...