सोनभद्र, मार्च 16 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। दक्षिणांचल के म्योरपुर बभनी, दुद्धी, चोपन, कोन ब्लॉक आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण अंचलों में किशोरों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों में नशे का सेवन करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग हो मजदूर वर्ग या बुजुर्ग सभी लोग नशे का सेवन तेजी से कर रहे हैं। ग्रामीणों ने नशे की जद में आ रहे युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है। ग्रामीण सुग्रीव, बेचन,रमेश,अनिता संगीता, कुसुम, रमेश,आदि ने बताया कि क्षेत्र में युवा वर्ग के लोगों में नशे का प्रचलन तेजी से देखने को मिल रहा।इसके सेवन करने से न सिर्फ उनके पैसे की बर्बादी हो रही बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसके चलते उनके किडनी, लीवर सहित शरीर के अन्य भी अंग खराब हो रहे। वहीं गांजा, गुटखा, तम्बाकू, बीड़ी, शराब और स्नैक पीने से गंभीर बीमारिय...