देवरिया, मई 12 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दक्षिणांचल के किसानों के खेतों की सिंचाई को सहज बनाने के चौधरी चरण सिंह गोला पम्प नहर का आधुनिकीकरण करा रही है। 22.29 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का दो-तिहाई कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके तहत पम्प नहर के विद्युत सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के साथ ही अधिक क्षमता के पम्प, मोटर और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। मार्च 2027 खरीफ सीजन से ही किसानों को योजना का लाभ मिलने लगेगा। 1957 में बनी गोला पम्प नहर की आधुनिकीकरण की परियोजना में सब स्टेशन को 33/3.3 केवी से बढ़ा कर 33/11 केवी किया जा रहा है। इससे लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा ही पम्प संचालन में बाधा नहीं आएगी। कार्यदायी संस्था लिफ्ट एवं सिंचाई खंड विभाग के मुताबिक विद्युत सब स्टेशन की क्षमता उन्नयन के अ...