घाटशिला, अप्रैल 20 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत अंतर्गत दक्षिणशोल गांव में बिती रात छह जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के बाबूलाल मुर्मू के तीन एकड़ खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिया। इससे बाबूलाल मुर्मू को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल रेहड़ाशोल जंगल में पिछले एक सप्ताह से 10 हाथियों ने डेरा डाल रखा है। वहां के ग्रामीण इस इलाके में हाथियों को खदेड़ देते हैं। इस कारण हाथी सरडीहा पंचायत के विभिन्न गांवों में घुस कर उपद्रव मचाते हैं। यह भी पढ़ें- खाई और ड्रोन की निगरानी से रुकेगी हाथियों की बंगाल से घुसपैठ इन दिनों जंगली हाथी खेतों में खड़ी गरमा धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ह...