लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बीमारी के बाद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इससे पहले हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।स्वस्थ होकर कार्यालय वापस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अजय ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। अजय ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी के दौरान आप सभी और शुभचिंतकों द्वारा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दी गई शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं से नई ऊर्जा मिली है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्...