सोनभद्र, जून 26 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की जयंत परियोजना विस्तार हेतु मोरवा पुनर्स्थापन प्रक्रिया के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण को पारदर्शी, जवाबदेह तथा हितधारक-अनुकूल बनाते हुए एनसीएल ने शुक्रवार को भूमि अधिग्रहण एवं डेटा प्रबंधन प्लेटफॉर्म (एलएडीएम) का नया वर्जन एलएडीएम 2.0 लांच किया। प्रबन्धन के मुताबिक अब 'दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन', 'प्रतिकर भुगतान' तथा भूमि एवं परिसंपत्तियों के स्वामित्व हस्तांतरण से संबंधित प्रक्रियाओं के डिजिटल प्रबंधन हेतु 'भूमि अधिग्रहण एवं डेटा प्रबंधन प्लेटफॉर्म' में 'डीएसवीटी', 'आर एंड आर' तथा 'पजेशन पोर्टल' का समावेशन किया गया है कर इसे ईआरपी प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करते हुए एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम ने कहा कि डिजिटलीकरण सिंगरौली पुनर्स्थापन प्रक्रिया में गति एवं सटीकता सुनिश...