रांची, जून 21 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के तोरपा रोड स्थित खूंटीटोली के जेआईआईटी एकेडमी कम्प्यूटर सेंटर में रविवार को छह माह एवं 12 माह के कम्प्यूटर कोर्स पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों की दक्षता जांच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा का महत्व सेंटर संचालक बिरेन्द्र नाग ने परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परीक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं संस्थान की निदेशिका बुलबुल आईच ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान और दक्षता का आकलन करना है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के माध्यम से कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें पुनः नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में न्यूनतम शुल्क पर विभिन...