रांची, अप्रैल 19 -- खूंटी, संवाददाता। तोरपा रोड स्थित खूंटी टोली के जेआईआईटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में रविवार को छह माह एवं 12 माह का कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों की दक्षता जांच परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालक बिरेन्द्र नाग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निदेशिका बुलबुल आईच ने कहा कि कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान में डिप्लोमा, डीटीपी, टैली, टाइपिंग, फोटोशॉप समेत कई कोर्स संचालित हैं। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...