दंबग ने महिला को पीटा
अंबेडकर नगर, मई 3 -- दुलहूपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ताहा इस्माइलपुर गांव में बच्चों के विवाद में दबंग ने महिला के घर जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वॉयरल हो रहा है, हालांकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक को दिए गए तहरीर में रुखसाना ने कहा कि विपक्षी आसमा एवं पैगाम अली ने बच्चों के मामूली विवाद से क्षुब्ध होकर उसके घर पहुंच कर बेरहमी से पीटा। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.