रांची, जून 10 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आनंद नगर, कमड़े निवासी निशा देवी ने 1 जून को एसएसपी रांची को आवेदन देकर युवकों पर घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। निशा देवी ने एसएसपी से रातू थाना को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की है, ताकि वे भयमुक्त जीवन जी सकें। उन्होंने यह भी बताया कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...