रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की। एक परिवार के लोगों ने एक दंपत्ति पर घर का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी शमीम, रेशमा, रुबीना ने एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कुछ दिन वाले घर का ताला बंद कर रिश्तेदारी में गए थे। आरोप है कि इस बीच एक दंपत्ति ने घर का ताला तोड़कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं घर के अंदर जो सामान था उसपर भी कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी को पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...