गिरडीह, मार्च 29 -- गांडेय। गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी पंचायत के गोविन्दपुरा गांव में गुरुवार रात कुआं में डूबने से दंपत्ति की हुई मौत के मामले में सरकारी कर्मी पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। बतला दें कि कुआं में डूबने के कारण पति राजेन्द्र मुर्मू और पत्नी पार्वती देवी की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शवों के घर पहुंचने पर परिजनों के चित्कार से आस-पास का माहौल गमगीन हो गया। परिजन पति -पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही कर दिया गया था। दंपति के दो मासूम बच्चे 6 वर्षीय रसिका मुर्मू और 4 वर्षीय अंशु मुर्मू पूरी तरह अनाथ हो गए। वर्तमान समय में दोनों बच्चे अपने दादा - दादी के पास रह रहे हैं। बता दें कि लगभग डेढ़ साल पूर्व ही बच्चों के नाना झूपर मुर्मू की भी मौत हो ...