दंपती से आवेदन नहीं लेने का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, जून 17 -- बंदरा। पीयर पुलिस द्वारा एक दंपती से आवेदन नहीं लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला रोते हुए कह रही है कि थाना ने मेरा आवेदन नहीं लिया है, जबकि दूसरे पक्ष का आवेदन ले लिया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। दंपती पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा का बताया जा रहा है। इधर, थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि दंपती से आवेदन मांगा गया था। दंपती द्वारा पुलिस को ही आवेदन लिखने की बात कर रहे थे। यह भी पढ़ें- दंपती से आवेदन नहीं लेने का वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.