रुडकी, अप्रैल 29 -- लक्सर। कुछ लोगों ने गेहूं का भूसा लेने गए दंपति और नाबालिग बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तिलकपुरी गांव निवासी बॉबी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल को उसके पिता बलकार सिंह, माता कुसुम व उसका भाई अपने खेत में गेहूं का भूसा भरने के लिए गए थे। इसी बीच अभिषेक, मोंटी, सोनू, टिंकू, निशांत निवासी बाड़ीटीप, अभिषेक, मोहित, प्रदीप निवासी भोगपुर ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.