प्रयागराज, मार्च 10 -- सुल्तानपुर भावा करेली निवासी सीमा हुसामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बड़ी बहू, उसकी मां और उसके दो भाई आरिफ व तारिक घर में आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सीमा हुसामी और उसके पति के साथ मारपीट कर लोहे की रॉड से हमला किया गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। करेली पुलिस आरिफ, तारिक सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...