कौशाम्बी, मार्च 17 -- करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर संवरो गांव में नाली का पानी बहाने की बात को लेकर पड़ोसी दंपती ने एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमीनपुर संवरो निवासी मो. आमिर ने बताया कि नाली का पानी बहाने की बात को लेकर 15 मार्च की शाम पड़ोसी फरहान गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने वीडियो साक्ष्य के साथ पुलिस को तहरीर दिया। इस संबंध में करारी इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का म...