मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना के भिखनपुरा गांव के अज्ञात चोरों ने 60 हजार नकद व लगभग 30 लाख के गहने की चोरी कर ली। नागेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सोए हुए थे और चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर गहने व नकदी की चोरी कर ली गई है। सुबह लगभग चार बजे जब नींद खुली तो बाहर से कमरा बंद मिला। मोबाइल से इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। तब पड़ोसियों ने उन दोनों को बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...