गंगापार, जून 10 -- कस्बा स्थित महामाया कॉलोनी में बुधवार सुबह पति-पत्नी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद में बीच-बचाव करने आई महिला तमंचे की बट लगने से घायल हो गई। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची हंडिया पुलिस जांच में जुटी है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय व्याप्त है। इलाकाई पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की खोज में जुटी है। सोरांव निवासी नूरजहां पत्नी राजा पिछले कई महीनों से महामाया कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे महिला का पति राजा अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और दरवाजा तोड़ने लगा। विवाद बढ़ने पर राजा ने पत्नी नूरजहां के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर नूरजहां की बहन मुस्कान बीच-बचाव के लिए आई। इसी दौरान राजा ने हाथ में लिए तमंचे की बट से मुस्कान के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप...