बलरामपुर, सितम्बर 2 -- उतरौला, संवाददाता। गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम बासूपुर के पुरवा पिरगिरास में मनोज कुमार व उनकी पत्नी मंजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अब तीन अहम सवालों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती की मौत आखिर किस परिस्थिति में हुई, कमरे के अंदर ऐसी कौन सी स्थिति बनी कि दोनों की जान चली गई और क्या मौत से पहले किसी विषैले पदार्थ अथवा अन्य संदिग्ध तत्व का सेवन हुआ था। इन सवालों के जवाब बिसरा जांच और घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों से तलाशे जा रहे हैं। दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बावजूद मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस की जांच का पहला केंद्र बिंदु अब मौत का चिकित्सकीय कारण पता करना है। बिसरा विधि ...