कौशाम्बी, मार्च 6 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के लक्ष्मनापुर गांव में गुरुवार शाम दंपती की पिटाई की गई। इसके पहले इनके मेडिकल स्टोर से 15 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मनापुर निवासी राजकुमार पुत्र राजभूषण ने अपने घर पर ही मेडिकल स्टोर खोल रखा है। उसने बताया कि गुरुवार की शाम वह भीतर भोजन कर रहा था। जबकि, पत्नी काजल स्टोर पर बैठी थी। तभी पड़ोसी गांव मुस्तफाबाद का एक युवक आया और बहाने बनाते हुए उसने गल्ले से 15 हजार रुपये व खांसी की दो सिरप निकाल ली। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पीड़ित तथा उसकी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी यूपी-112 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में कौशाम्बी थाना प्रभारी...