गोरखपुर, जनवरी 19 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मैथोली चौराहा रोड पर सड़क हादसे में घायल हुए दंपती के मामले में करीब एक माह बाद हरपुर बुदहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दवा इलाज के बाद पीड़ित दंपती ने वैगनार चालक प्रभुनाथ पांडेय निवासी आशापार थाना खजनी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...