मोतिहारी, मई 12 -- चकिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत के बाद राजो देवी व उसके पति राजकिशोर साह का शव लेकर आक्रोशित लोग थाने पहुंच गये। परिजन लापरवाह वाहन चालक का पता लगाने की मांग करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज चेक करने एवं टोल टैक्स से सीसीटीवी फुटेज की मांग की। दंपती की मौत के बाद परिवार का आश्रय ही टूट गया। उन्हें चार संतान है। किसी की शादी नहीं हुई है। सभी बच्चे अनाथ हो गये। माता व पिता दोनों साया उठने के बाद बच्चे सदमे में चले गये हैं। गांव के लोग और सगे संबंधी समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। बच्चों के विलाप से पूरा गांव सदमे में हैं। मालूम हो कि 11 मई को सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...