फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- कायमगंज, संवाददाता । नगर के मोहल्ला कूंचा में बीते 26 फरवरी को हुई वृद्ध दंपति पुरुषोत्तम कौशल और उनकी पत्नी पुष्पा की हत्या के मामले में सोमवार को मोहल्लेवासियों ने तहसील में पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने इस पत्र में पुलिस की ओर से की जा रही पूछताछ के तरीकों पर चिंता जताई है और प्रताड़ना का आरोप लगाया।कूंचा मोहल्लेवासियों का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं, लेकिन पूछताछ के दौरान उन्हें अनावश्यक मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं और पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे मोहल्ले में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जांच के दौरान निर्दोषों को प्रताड़ि...