दंपति हत्याकांड: छह आरोपियों पर पुलिस ने लगाई चार्जशीट
मुरादाबाद, अगस्त 4 -- सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक क्षेत्र में हुए दंपति हत्याकांड में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। विवेचक ने 350 पेज की चार्जशीट में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, प्रत्यक्षदर्शी समेत 30 लोगों को गवाह बनाया है, इसमें डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्य का भी जिक्र किया है। थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला नाला(चक्कर की मिलक) निवासी राजा(30) ढलाई का काम करता था। उसने चक्कर की मिलक निवासी मोहम्मद फहीम, बैंक्वेट हॉल संचालक आरिफ और नवाब से एक साल पहले 2 लाख 24 thousand रुपये में प्लाट खरीदा था। राजा ने दो लाख रुपये दे दिए थे। शेष 24 हजार रुपये बकाया चला रहा था। उस बकाया रकम को लेकर फहीम और राजा के साथ मारपीट हो गई थी, जिसके बाद 20 अप्रैल को रात करीब आठ बजे फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे भाई सुहेल और साथी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.