फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- कंपिल, संवाददाता। शादी समारोह से लौट रहे दंपति से बाइक सवार चार लुटेरों ने जेवर, मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। मोहल्ला चिनघटपुर वार्ड नंबर 1 निवासी राजवीर सिंह शाक्य ने थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि आठ जुलाई की रात अपनी पत्नी रिचा शाक्य बदायूं जनपद के गांव खिरिया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात में दावत के बाद बाइक से वह दोनों कंपिल लौट रहे थे। तभी तल्फी नगला से आगे रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर अटेना की ओर से एक बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे और उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद लुटेरो ने रिचा शाक्य के गले से झाला, मंगलसूत्र, अंगूठी तथा पर्स लूट लिया था। पर्स में मोबाइल फोन, 1500 रुपये नकद और अन्य सामा...