मैनपुरी, फरवरी 26 -- थाना क्षेत्र के कटरा समान मार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दंपति को अपना निशाना बनाया। लूट का विरोध करने और पीछा किए जाने के डर से तमंचा निकालते समय एक बदमाश खुद की ही गोली का शिकार हो गया। घायलावस्था में ही बदमाश अपने साथियों के साथ इटावा की ओर भाग निकले। मामले की जानकारी पाकर एसपी सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। ग्राम बूढ़ाखेरा निवासी देवेंद्र यादव अपनी पत्नी निक्की के साथ कटरा समान से दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू किया। बदमाशों ने काले कपड़े पहन रखे थे और अपने चेहरे ढके हुए थे। हिंदूपुर पुल और समान रजवाह की पुलिया के बीच बदमाशों ने ओवरटेक कर दंपति को रोक लिया। बदमाशों ने पहले निक्की के गले से सोने की ...