बुलंदशहर, मई 27 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी युवक के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव शहपानी निवासी रूकमेश ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले नीतू व ज्योति गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विक्की, निक्की और अभिषेक भी मौके पर आ गए और मारपीट कर दी। मारपीट में पीड़ित और उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...