बरेली, मार्च 8 -- हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के गांव खाता में रास्ते में बाइक रोककर दंपति से मारपीट करने और बाइक में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव खाता निवासी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि चार मार्च की रात करीब 11 बजे वह ट्यूबवेल से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के अर्जुन, पवन और धीरज ने उन्हें बाइक से गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर उनकी पत्नी रेखा कुमारी बचाने पहुंचीं तो उसे भी पीटा। बाइक में भी तोड़फोड़ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...