लखनऊ, मार्च 9 -- होली के दिन मोहनलालगंज के रंजीतखेड़ा में कुछ लोगों ने दंपति की पिटाई कर दी थी। पीड़िता ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश में कनकहा में रंजीतखेड़ा निवासी सुखराम व उसकी पत्नी राधा की पड़ोसी ने पिटाई कर दी थी। मामला सोशल मीडिया में वॉयरल होने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट के आरोपी राजाराम, धर्मपाल उर्फ करन रावत, सूरज, विशुनलाल,रामहर्ष, अरुन, शिवम व सुनील को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.