संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पटखौली में हुए विवाद मामले में पुलिस ने दंपति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित मिनकु पुत्र रामानंद का आरोप है कि 24 मार्च 2026 को समय करीब 7.30 बजे शाम को उसके गांव के सर्वजीत, इन्द्रजीत, राजन, साजन, रवि, गोविन्द, अरविंद तथा योगा ने एक राय होकर गाली गलौज किया। विरोध करने पर लाठी डंडे से उसके ऊपर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए आनंद, पूजा को भी गंभीर चोटें आई हैं। आरोप हैकि लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सर्वजीत, इन्द्रजीत, राजन, साजन, रवि, गोविन्द, अरविंद तथा योगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...