बांदा, जनवरी 24 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कोतवाली के रमपुरवा गांव में दबंगों ने बकरी चरा रही महिला को जमकर पीटा। बचाने आए पति व उनके दो बेटों की भी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल महिला राजकुमारी ने बताया कि वह शुक्रवार को शाम खेत में बकरियां चरा रही थी। तभी गांव के रामप्रसाद विश्वकर्मा के पुत्र पप्पू, श्यामबाबू व रामबाबू लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर सुनकर बचाने आए पति फूलचंद्र व बेटे महेंद्र कुमार तथा विमल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने पति व बेटों को भी जमकर पीटा और लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकती देते भाग गए। सीएचसी में घायलों ने इलाज व डाक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस ने पप्पू, श्यामबाबू, रामबाबू व अंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.