मैनपुरी, जून 12 -- बरनाहल,। क्षेत्र के ग्राम नगला निन्ह निवासी दंपति का विवाद थाना पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने मामले को मिशन शक्ति केंद्र महिला हेल्प डेस्क को भेज दिया। शुक्रवार को मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों से बात कर पति-पत्नी में समझौता करा दिया। जिसके बाद दंपति हंसी खुशी माहौल में घर को रवाना हो गए। क्षेत्र के ग्राम नगला निन्ह निवासी रोहिताश पुत्र रामकिशोर ने अपनी पत्नी से परेशान होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। बताया कि उसकी पत्नी वर्षा उसके परिजनों को परेशान करती है। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने मामले को मिशन शक्ति केंद्र के पास भेज दिया। जिसके बाद मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक भागमल सिंह, आरक्षी सुनीता शर्मा ने दोनों पति-पत्नी से अलग-अलग बात करते हुए समझाया। जिसके ब...