लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- लखीमपुर, संवाददाता। पढुआ थाना क्षेत्र के सेमरा पुरवा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव सेमरा पुरवा निवासी बाबूराम ने बताया कि उनकी बहू नीरू देवी और बेटे संतोष कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद नीरू देवी ने पति से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...