दंपति पर हमला, गर्भवती महिला समेत पति घायल
बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर टांडा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की गई। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हसनपुर टांडा गांव निवासी मो. फुरकान पुत्र अजीज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बचपन से अपने ननिहाल हसनपुर टांडा में रह रहे हैं। उसने नाना के मकान की दूसरी मंजिल पर अपनी कमाई से एक कमरा बनवाया है, जहां वह पत्नी और परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर जीवनयापन करता है।आरोप है कि रविवार रात करीब आठ बजे वह नीचे से अपने कमरे की ओर जा रहा था, तभी गांव के अब्दुल बारी, मो. इमरान, फातिमा और फकरूल निशा ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जान से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.