मिर्जापुर, मई 31 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का दंपति पर आरोप लगा है। लापता युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर तलाश कराने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव की एक महिला अपने पति के साथ मिलकर पुत्री को अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने भाई और दो बच्चों के पिता के साथ भगा दिए जाने का आरोप लगाया है। युवती अपने साथ भाभी के आभूषण भी लेकर भाग गई है। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। तब महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। जांच के बाद नामजद आरोपियों के विरुद्ध की...