दुमका, अप्रैल 11 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट बभनी गांव स्थित शिव मंदिर के पुलिया के समीप बाईक सवार पति व पत्नी को अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। घायलों में बभनी गांव के हेमचंद्र राय(65 बर्ष) व उसकी पत्नी बिजली देवी (60 बर्ष) है। जिसमें बिजली देवी बुरी तरह से घायल है। माथे पर गंभीर चोट लगी है। दोनों ही घायलों को आनन- फानन में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। जानकारी मिली कि, बीते शुक्रवार को देर शाम में उक्त दोनों घायल पति-पत्नी अपने घर बभनी गांव से चरकापाथर नये मकान में आ रहे थे कि गांव के निकट ही शिव मंदिर पुलिया के निकट हेलमेट लगाकर झाड़ी में झुपे दो युवक ने बाईक सवार पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करते हुए रोड से प्रहार करने लगा। जिसमें दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो वहीं गिर गया। तभी घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.