दुमका, अप्रैल 12 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट बभनी गांव स्थित शिव मंदिर के पुलिया के समीप बाईक सवार पति व पत्नी को अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। घायलों में बभनी गांव के हेमचंद्र राय (65) व उसकी पत्नी बिजली देवी (60) है। जिसमें बिजली देवी बुरी तरह से घायल है। माथे पर गंभीर चोट लगी है। दोनों ही घायलों को आनन- फानन में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज चल रहा है।जानकारी मिली कि बीते शुक्रवार को देर शाम में उक्त दोनों घायल पति-पत्नी अपने घर बभनी गांव से चरकापाथर नए मकान में आ रहे थे कि गांव के निकट ही शिव मंदिर पुलिया के निकट हेलमेट लगाकर झाड़ी में झुपे दो युवक ने बाइक सवार पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करते हुए रोड से प्रहार करने लगा। जिसमें दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो वहीं गिर गया। तभी घायल ...