बांदा, जून 18 -- बांदा। गिरवां थाने के बनवारी का पुरवा अंश बछेई गांव में दुकान से लौट रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग लोटन को पड़ोसी दंपति ने जमकर पीटा। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर में अकेले रहता है। उसके बेटे बाहर मजदूरी करते हैं। पड़ोसी राजू व उसकी पत्नी विद्या ने मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोंटे आईं। पुलिस ने नाली से उठाकर उसे घर छोड़ा। राजू व विद्या के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...