बिजनौर, मार्च 9 -- चांदपुर। नगर के सियाऊ स्थित झारखंड शिव मंदिर परिसर में मिला सोने का मंगलसूत्र एक दंपति ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए मंदिर समिति को सौंप दिया। समिति ने जानकारी जुटाकर और पुष्टि करने के बाद सोमवार को मंगलसूत्र उसके असली मालिक को लौटाया। दंपति की इस ईमानदारी की हर ओर सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार सियाऊ स्थित बाबा झारखंड शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर किसी का सोने का मंगलसूत्र प्रांगण में गिर गया था। यह मंगलसूत्र सुभाष सिंह पुत्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी सीमा चौहान निवासी मोहल्ला हल्दोरी ग्राम स्याऊ को मंदिर परिसर में पड़ा मिला। दंपति ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए संबंधित सोने का आभूषण मंदिर समिति के सदस्यों को सौंप दिया। मंदिर समिति की ओर से देर रात तक कई बार माइक के माध्यम से इस संबंध में घोषणा की ग...