लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ। गोमतीनगर के खरगापुर में शनिवार को देशी ठेके के बाहर दंपति ने शराब पी। कुछ देर बाद पति की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोमतीनगर निसी भोला(28) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी रामवती और एक बच्चा है। मृतक के साले अनिल ने बताया कि बहन-बहनोई दोनों ही शराब पीते है। शनिवार को दोपहर दोनों लोग शराब पी रहे थे। इस दौरान अचानक भोला की हालत बिगड़ गई। यह देखकर पत्नी उन्हें फौरन पास के अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोमतीनगर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...