पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें कहा गया की 12 में को सुबह साढ़े 11 बजे वह अपने घर से गांव में स्थित गुरुद्वारे में जा रहा था। तभी गांव के पपिंदर सिंह औरभकी पत्नी परमप्रीत कौर ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली गलोज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...