लखनऊ, जून 6 -- काकोरी मोहान रोड के घुरघुरी तालाब के सकरा गांव में मजदूर के घर शुक्रवार देर रात चोरों ने धावा बोला। चोर छत पर सो रहे दंपति के सिरहाने रखी चाबी निकाल ले गए। इसके बाद घर के अंदर करीब 100 मीटर दूर अलमारी और बक्सा तोड़ा। करीब सात लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपए नकद चोरी कर लिया। घर पर दंपति अकेले थे। बच्चे गांव में एक विवाह समारोह में गए थे। शनिवार सुबह चोरी की सूचना पर काकोरी थाने की पुलिस पहुंची, जांच पड़ताल कर पीड़ित से तहरीर ले ली है। सकरा गांव निवासी मजदूर नईम पत्नी नूरजहां और बच्चों संग रहते हैं। घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह ने बताया कि नईम पत्नी के साथ घर की छत पर सो रहे थे। बच्चे गांव में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे। रात में चोर पड़ोसी सलीम के घर की ओर से उनके मकान में दाखिल हुए। छत प...