मधेपुरा, फरवरी 26 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के ब्रह्मोत्तर वार्ड 8 में बुधवार को तड़के हथियारबंद बदमाशों ने एक दंपति को बंधक बना कर घर में लूट की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाश पांच लाख रुपये नकद व करीब 10 लाख रुपये के गहने घर से लूट कर चला गया। लूट की इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। गृहस्वामी तेजनारायण गुप्ता के अनुसार उसका बेटा बाहर रहता है। अपने घर के दरवाजे पर वह किराना दुकान चलाता है। उसने कहा कि मंगलवार की रात वे घर में सोए थे। बुधवार को तड़के करीब दो बजे पीछने के रास्ते से नकाबपोश छह बदमाश हथियार के साथ घर के अंदर घुस गए। बदमशों ने हथियार के बल पर पति- पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया। घर में रखे 5 लाख रुपये और करीब 10 लाख रुपये रुपये की ज्वेलरी बदमाशों ने लूट लिया। लूट की घटना को अं...