बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। रामनगर थाना के गणेशपुर गांव में बुधवार को मुंडन संस्कार कार्यक्रम में विपक्षी ने दंपति के साथ मारपीट की। घर का सामान व डीजे तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गणेशपुर गांव निवासी गुड़िया पत्नी भाईलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार में बुधवार को मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। रात करीब नौ बजे विपक्षी अनिल, सोनू, नेकराम, आदि बिना निमंत्रण के ही घर में घुस आए। गालियां देते हुए उसकी व पति की पिटाई करने लगे। घर में रखा सामान तोड़ फोड़ दिया। खाने में बालू झोंक दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...