प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के मनोखरबाद पुरनेमऊ गांव निवासी बुधराम पाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि परिवार के कुछ लोग 29 जनवरी की सुबह उसे रंजिशन गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। जब उसकी पत्नी कृष्णा देवी, बेटी रुबी उसको बचाने दौड़ी तो वह लोग उनको भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बुधराम की तहरीर पर पुलिस ने नाले पाल, गुड्डी देवी, शिवानी देवी, सुभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...