पीलीभीत, मार्च 27 -- बीसलपुर। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रेखा पत्नी सुरेश चंद्र मौर्य ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह 22 मार्च को तीन बजे उसका पड़ोसी शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। जिसका मामला शांत हो गया। शाम साढ़े छह बजे पड़ोसी धर्मपाल व अन्य लोग अपने हाथ में डंडा लेकर आए और पति सुरेश चंद्र को मारा पीटा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जब वह पति को बचाने गयी तो उसकी भी पिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ले के ही धर्मपाल, रविंद्र व संगीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...